CRIME

“ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत रेलवे टिकट की कालाबाजारी करने वाला गिरफ्तार 

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

त्योहारी सीजन में “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत टिकट दलालों पर आरपीएफ बक्सर की टीम ने आपरेशन उपलब्ध चलाया। इस दौरान टीम ने रघुनाथपुर स्टेशन पर तत्काल टिकट के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बक्सर द्वारा रेलवे स्टेशनों पर अवैध टिकट दलाली पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर छापेमारी एवं निगरानी के क्रम में एक युवक को पकड़ा गया, जिसके पास से अग्रिम यात्रा तिथि का एक स्लीपर क्लास तत्काल आरक्षण टिकट बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक ब्रह्मपुर का विकास कुमार है।

उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत रेलवे स्टेशनों के टिकट आरक्षण काउंटरों पर टिकट दलाली करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष निगरानी एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। आगामी त्योहारी सीजन के दौरान रेल यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए टिकटों की कालाबाजारी एवं अवैध टिकट दलाली पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए विशेष टीम का गठन किया गया है।इस विशेष टीम में उपनिरीक्षक विजेंद्र मुवाल, उपनिरीक्षक विष्णु शंकर ओझा, आरक्षी दीपक कुमार एवं आरक्षी सोनालाल यादव शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button