CRIME

वीर कुंवर सिंह पुल पर 100 पेटी शराब के साथ पिकअप चालक गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर रविवार की रात उत्पाद पुलिस ने वाहन जांच के दौरान शराब की बड़ी खेप पकड़ी। टीम ने संदिग्ध बोलेरो मैक्स पिकअप को रोककर तलाशी ली। तलाशी में वाहन के अंदर से 100 पेटी शराब बरामद की गई।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि बरामद शराब 8 पीएम स्पेशल टेट्रा पैक व्हिस्की है। 4800 पैक बरामद किए गए। शराब की कुल मात्रा 864 लीटर है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10.50 लाख रुपये आंकी गई है।जांच के दौरान शराब के पैकेट पर ‘फॉर सेल इन यूपी ऑनली’ लिखा मिला।

मामले में उत्पाद पुलिस ने वाहन चालक श्रवण कुमार, पिता राजेश राम, ग्राम मिठनापुर नवादा, थाना गरवार, जिला बलिया को गिरफ्तार कर लिया। शराब ढोने में इस्तेमाल पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने कहा कि सीमा क्षेत्र में शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार वाहन जांच और निगरानी की जा रही है। शराब की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button