CRIME

ट्रक चालक से लूट का 4 घंटे में हुआ उद्भेदन, तीन गिरफ्तार, एक फरार

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

नावानगर थाना क्षेत्र के धवछुआ मोड़ के समीप रविवार की रात हुए लूट की घटना का उद्भेदन पुलिस ने महज चार घंटे में कर लिया। पुलिस ने लूट में शामिल चार अपराधियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इनके पास से ट्रक चालक से लूटा हुआ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर लिया है।

डुमरांव एसडीपीओ समीर कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की रात चार अपराधियों ने एक ट्रक चालक को नावानगर थाना क्षेत्र के धबछुआ मोड़ के समीप रोक लिया। अपराधियों ने ट्रक चालक से नकदी समेत मोबाइल छीन लिया। चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर टीम का गठन कर छापेमारी शुरू कर दिया गया। इस दौरान धबछुआ गांव के अखिलेश पासवान के पुत्र मुकेश कुमार, अतमी डेरा निवासी अशोक सिंह के पुत्र कृष्णा कुमार और कुंजनारा निवासी अशोक सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से ट्रक चालक से लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद। डुमरांव एसडीपीओ ने बताया कि घटना में शामिल एक अपराधी फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ के साथ अंचल निरीक्षक अरविंद कुमार, नावानगर थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, कोरान सराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, वासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार, नावानगर अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार, डीआईयू टीम, पुलिस बल के जवान थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button