CRIME

एक करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल 

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नया भोजपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के गोपालडेरा पोखरा के समीप छापेमारी कर करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की 490 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

नया भोजपुर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपाल डेरा पोखरा के समीप कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए जुटे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। मौके से पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से 490 ग्राम ब्राउन शुगर, एक कार और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सोनू कुमार (कोरानसराय), समीर शेख (कोरानसराय), सूर्यकांत पाण्डेय (नया भोजपुर), मंजय कुमार पासवान (भोजपुर) और कुमार गौरव (पूर्वी चम्पारण) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ नया भोजपुर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। छापेमारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार, पुलिस निरीक्षक अरविन्द कुमार, डीआईयू प्रभारी सुधीर कुमार, नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, पुलिस पदाधिकारी सुमन कुमार, डीआईयू टीम तथा नया भोजपुर थाना के सशस्त्र बल के जवान थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button