CRIME

मारपीट कर लूटपाट का प्रयास, शोर मचाने पर भागने के दौरान गिरा अपराधियों के मोबाइल, खुलेंगे राज

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले के मुरार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट के प्रयास का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने में विफल भाग रहे अपराधियों का मोबाइल मौके पर गिर पड़ा। पीड़ित युवक ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए बरामद मोबाइल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस बरामद मोबाइल के आधार पर अपराधियों के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास कर रही है।

बताया जा रहा है कि कोरानसराय-आमसारी नहर मार्ग स्थित बाम पुल के समीप दोपहर करीब दो बजे आमसारी गांव निवासी गोलू कुमार ,पिता- मुना कानू ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपनी बुआ के घर मुरार आए हुए थे। वहां से बाइक से अपने गांव आमसारी लौटने के दौरान रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। आरोप है कि तीनों में से दो युवक बाइक से उतरकर उनके साथ मारपीट करने लगे और सिर पर हमला कर घायल कर दिया। बदमाश उनका मोबाइल छीनकर भागने लगे तथा बाइक छीनने का भी प्रयास किया। घटना के दौरान गोलू कुमार के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए और बदमाशों को दौड़ा लिया। इसी दौरान भागने के क्रम में एक आरोपी का मोबाइल फोन मौके पर गिर गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। मुरार थानाध्यक्ष नेहा कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला छीनाझपटी का प्रतीत हो रहा है। जांच में तीन आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें एक आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने का दावा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button