CRIME

पूर्व के रंजिश में पैक्स अध्यक्ष को बदमाशों ने मारी गोली, रेफर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

सोनवर्षा थाना क्षेत्र के गिरधर बरांव गांव में मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष सुदामा प्रसाद को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए आरा एक निजी अस्पताल ले गए जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात पैक्स अध्यक्ष सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में गांव स्थित काली मंदिर परिसर में चैता गायन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे सुदामा प्रसाद टहलने के लिए मंदिर परिसर से बाहर निकले थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके जांघ में लगने की बात कही जा रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों द्वारा तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। सोनवर्षा थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button