CRIME

तिजोरी काट चोरों ने उड़ाया चार किलो चांदी और सौ ग्राम सोने के आभूषण 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

धनसोई थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में चोरों ने आभूषण दुकान का शटर काट बीस लाख रुपये मूल्य के गहने चुरा लिए। इसमें लगभग सौ ग्राम सोना व लगभग चार किलो वजन की चांदी वाले आभूषण शामिल है। घटना ग्रामीण बैंक के समीप ही बिट्टू वर्मा की दुकान में हुई है।

सोमवार की सुबह व्यवसायी बिट्टू अपनी दुकान पहुंचे तो शटर की हालत देख चौंक गए। अंदर देखा तो पता चला तिजोरी का ताला काट चोर गहने ले भागे हैं। अंदर लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी गायब कर दिया है।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने अपने वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना देते हुए घटना की जांच में जुट गए।

ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि बिट्टू की दुकान जिस कटरे में स्थित है। वहां छत पर एक विवाह समारोह भी चल रहा था। नीचे उतरने के लिए बनी सीढ़ी में अंदर से गेट बंद था। सांकल वाली जगह की ईट तोड़ चोरों ने दरवाजा खोला और नीचे आ गए। ऐसा देखकर अनुमान लगाया जा रहा है। अंदर आकर उन लोगों ने दुकान का ताला तोड़ा और गहने उड़ा लिए। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 20 लाख रुपये होने का अनुमान है। ग्रामीणों ने कहा इसमें किसी आस-पास के ही व्यक्ति की संलिप्तता होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button