मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे है न्यायलयकर्मी
मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करेंगे न्यायालय कर्मी

बीआर दर्शन | बक्सर
विभिन्न मांगो को लेकर बिहार स्टेट न्यायलय संघ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। सरकार के द्वारा वेतन विसंगति और शेट्टी कमीशन की अनुशंसा लागु नहीं करने समेत अन्य मांगों को लेकर न्यायलय कर्मी काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे है। एक फरवरी से चार फरवरी तक काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। मांग पुरी नहीं होने पर आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
संघ के अध्यक्ष अखौरी राकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पांच सूत्री मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायलयकर्मियों के वेतन विसंगति के निराकरण, एवं शेट्टी कमीशन को हुबहु लागु करने को लेकर आंदोलनरत है। न्यायलय के मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकम्पा पर नौकरी का मामला भी संघ ने उठाया। पद के अनुरुप पदोन्नति को लेकर भी संघ अवाज उठा रहा है। संघ के पदाधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को मानसिक तौर पर प्रताड़ित नहीं करने एवं मुख्यालय में पदास्थापित करने की मांग भी न्यायलयकर्मी कर रहे थे। संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य संघ के आह्वान पर एक फरवरी से चार फरवरी तक काला बिल्ला लगाकर कार्य किया जा रहा है। न्यायलय में पदस्थापित कर्मी लगातार विरोध दर्ज करा रहे है। मांग पुरी नहीं होने पर संघ के निर्देश पर अनिश्चितकालिन हड़ताल भी किया जाएगा। मौके पर सचिव शैलेश ओझा, अजय सिंह, नंदलाल प्रसाद, संजय कुमार, संतोष द्विवेदी, रजनीकांत मिश्रा, नीरज कुमार समेत अन्य न्यायलयकर्मी काला बिल्ला लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे है।