स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन, किया गया कंबल वितरण

बीआर दर्शन। बक्सर
इटाढ़ी प्रखंड के हरपुर- जलवासी पंचायत के बसांव मध्य विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मरीजों का जांच कर निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान गरीब और असहायों के बीच कंबल वितरित किया गया।
पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी जामंती देवी के नेतृत्व में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जांच शिविर में बीएचयू और रुद्राक्ष हास्पीटल के चिकित्सकों के द्वारा जांच किया गया। इस दौरान करीब सौ से अधिक लोगों का जांच कर इलाज किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जामंती देवी, बीएचयू के चिकित्सक सुनील गुप्ता, इटाढ़ी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय और नन्द कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया। डॉ दिग्विजय मिश्रा, डॉ हर्ष द्विवेदी, डॉ अनुराग तिवारी, डॉ पायल, डॉ एएम उपाध्याय ने लोगों का इलाज किया। वहीं कल्याणी हर्बल के राजन तिवारी के सहयोग से दवा वितरण किया गया। मौके पर डॉ रोहित, नितिन मिश्रा, सुरज, अनिल पांडेय, बब्लु तिवारी, गिट्टू तिवारी, सीमा, राकेश, अकाश, मुकेश, हिरामन पासवान, बच्चालाल पासवान, बड़क चौबे, चंदन ओझा, मोनु ओझा, जितेन्द्र चौबे, योगेन्द्र ओझा थे।