CRIME

10 हजार रुपए रिश्वत लेते प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

ब्रह्मपुर के प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी एकता भाई केन्द्र लक्की को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने 10 हजार रूपए घुस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही निगरानी टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिल जरूरी कागजी कार्रवाई में जुट गई है। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद घुसखोर बीईओ को निगरानी की टीम पटना लेकर चली गई।

बता दे कि एकता केन्द्र भाई लक्की ब्रह्मपुर प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी है तथा फिलहाल वे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रभार में थे। ब्रह्मपुर प्रखंड में कार्यरत एक शिक्षक के एरियर भुगतान के लिए उनसे 10 हजार रिश्वत की मांग की गई। शिक्षक ने इसकी शिकायत निगरानी टीम से कर दी। निगरानी ने शिकायत की जांच की। शिकायत सही पाए जाने पर निगरानी टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। टीम ने पदाधिकारी को 10 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

निगरानी की एक टीम का नेतृत्व डीएसपी रीता सिन्हा कर रही थी। धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त एकता भाई केन्द्र लक्की, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी से पूछताछ के बाद विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना में उपस्थापित किया जायेगा। मामले में अनुसंधान की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button