OTHERS

जनहित को देखते हुए ओपीडी बहिष्कार वापस, काम पर लौटे चिकित्सक

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जनहित को देखते हुए भासा बक्सर द्वारा आहूत ओपीडी बहिष्कार को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। जनप्रतिनिधियों एवं सिविल सर्जन के आश्वासन के बाद जिले में ओपीडी सेवाएं पुनः बहाल कर दी गई हैं। इस निर्णय से आम मरीजों ने राहत की सांस ली है।

ओपीडी सेवा बहाली में जदयू जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, जदयू नेता संजय सिंह, युवा जदयू के जिला महासचिव जितेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही। उनके सकारात्मक हस्तक्षेप और प्रयासों के परिणामस्वरूप चिकित्सकों और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित हुआ, जिससे समस्या का समाधान संभव हो सका। भासा के सचिव डॉ संजय कुमार ने बताया कि जनहित को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ओपीडी सेवा बहिष्कार वापस लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button