CRIME

एक पिस्टल और दो देसी कट्टा के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल 

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर पुलिस को बुधवार की शाम विभिन्न स्थानों से एक देसी पिस्टल और दो कट्टा के साथ चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

हथियार तस्करी के दौरान दो गिरफ्तार :

 

बुधवार की शाम राजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि ओरवाड़ मोड़ के पास दो युवक देसी कट्टा बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही राजपुर थाना की पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। इनके पास से दो कट्टा बरामद किया गया।

गिरफ्तार युवकों की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव निवासी बृजनाथ राजभर के पुत्र गंगासागर राजभर और धनसोई थाना क्षेत्र के बावन बांध गांव निवासी शिव नारायण राम के पुत्र अजीत राम के रूप में हुई।

शराब के नशे में लहरा रहे थे पिस्टल, गए जेल :

 

नशे में पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले दो युवकों को टाउन थाना पुलिस ने शिवपुरी मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि शिवपुरी मोहल्ला के नरसिंह सिंह के पुत्र गौतम कुमार और अशोक मिश्रा के पुत्र शुभम मिश्रा शराब के नशे में हथियार लहराते हुए हंगामा कर रहे थे। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बुधवार की देर रात सूचना मिली थी कि दो युवक एक घर को निशाना बनाकर पिस्टल लहराते हुए धमकी दे रहे हैं। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, जहां दोनों युवकों को धर दबोचा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल बरामद हुई। दोनों युवक शराब के नशे में थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button