विभिन्न थाना क्षेत्र से चाेरी 53 माेबाइल बरामद, पुलिस ने लाैटाया

बीआर दर्शन | बक्सर
ऑपरेशन मुस्कान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्र से चाेरी या गुम हुए 53 माेबाइल पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस कार्यालय में सभी माेबाइल धारकाें काे बुलाकर उनका माेबाइल लाैटाया गया। चाेरी या गुम हुए माेबाइल मिलने के बाद माेबाइल धारकाें के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ी।



एसपी शुभम आर्य ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र में चाेरी या गुम हुए माेबाइल काे खाेजने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। गठित टीम तकनिकी शाखा के सहयाेग से चाेरी या गुम माेबाइल काे ढुंढ़ने के प्रयास में जुट गई। टीम ने अपने कार्य के दाैरान 53 चाेरी या गुम माेबाइल काे बरामद किया। बरामद माेबाइल की कीमत करीब 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। माेबाइल बरामद हाेने के बाद पुलिस टीम ने उनके धारकाें काे सूचित किया। शुक्रवार काे सभी माेबाइल धारकाें काे कागजात जांच के बाद उनके चाेरी या गुम माेबाइल काे लाैटा दिया गया। माेबाइल मिलने के बाद लाेगाें ने पुलिस के प्रति आभार जताया। वहीं माेबाइल मिलने पर खुशी भी जताई। विशेष टीम में डीआईयू प्रभारी सुधीर कुमार, मंलेश कुमार मधुकर, चंदन कुमार, रवि कुमार मिश्रा के साथ डीआईयू टीम के अन्य सदस्य थे।




