Accident

कर्ज से परेशान दिव्यांग युवक गंगा में कूदा, परिवार में पसरा मातम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु से मंगलवार सुबह एक दिव्यांग युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। दिव्यांग की पहचान स्टेशन रोड निवासी स्वर्गीय विलायत हुसैन के 40 वर्षीय पुत्र रोजन के रूप में हुई है। रोजन दिव्यांग होने के बावजूद परिवार का खर्च चलाने की कोशिश करता था। मगर कर्ज और रुपयों के लेनदेन में हुए विवाद से वह हताश हो गया था।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे रोजन अपनी ट्राईसाइकिल लेकर वीर कुंवर सिंह सेतु के पुराने पुल पर पहुंचा। पुल पर उसने अपनी ट्राईसाइकिल और चप्पल छोड़ दिए और गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने हल्ला मचाया। राहगीरों इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्राइसाइकिल से पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार और मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मृतक का भतीजा और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सिड्डू मियां ने बताया कि रोजन अपनी मां और बहन के साथ कोईरपुरवा मोहल्ला में किराए के मकान में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन और अन्य लोग गोताखोरों के मदद से गंगा में लगातार खोजबीन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह अपनी परेशानियों से तंग आकर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त करने का फैसला कर लिया।गंगा में तेज बहाव को देखते हुए सारिमपुर गांव से लेकर चुरामनपुर गांव तक स्थानीय लोग ही खोजबीन कर रहे हैं। औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना टाउन थाना क्षेत्र की है। स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक शव चुरामनपुर के समीप बरामद हुआ है। पहचान के लिए परिजनों को सूचना दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button