सेंट्रल जेल में गांजा ले जाता होमगार्ड जवान गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
सेंट्रल जेल में गांजा ले जाते होमगार्ड जवान के जेल पुलिस ने पकड़ लिया। जेल प्रशासन ने आरोपी जवान को कार्रवाई के लिए टाउन थाना को सौंप दिया। टाउन थाना पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक होमगार्ड जवान रामाशंकर सिंह की ड्यूटी सेंट्रल जेल में लगी थी। रविवार को ड्यूटी के दौरान 25 ग्राम गांजा छुपाकर जेल में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। हालांकि जेल पुलिस ने जांच के दौरान होमगार्ड जवान के पास से गांजा बरामद कर लिया। घटना की जानकारी जेल अधीक्षक को दी गई। जेल अधीक्षक ने तत्काल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया। जेल प्रशासन ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। टाउन थाना पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।