CRIME

परिवारिक विवाद में पिता पर पुत्र ने तान दी बंदूक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में पारिवारिक विवाद में पुत्र ने ही पिता पर पिस्ताैल तान दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर लिया। पुलिस युवक से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, महदह गांव निवासी सरोज सिंह और उनके पुत्र रौशन कुमार के बीच रविवार की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रौशन ने अवैध पिस्तौल निकालकर पिता को धमकाने लगा। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने रौशन कुमार को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया तथा उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल को बरामद किया।

थानाध्यक्ष शम्भू भगत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी पारिवारिक विवाद का है, हालांकि अवैध हथियार रखने के आरोप में रौशन कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद पिस्तौल की जांच की जा रही है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button