CRIME

पटना में चंदन मिश्रा को अपराधियों ने मारी गोली, पैरोल पर था बाहर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

कई हत्या और अपराधिक वारदात को अंजाम देने वाला चंदन मिश्रा को अपराधियों ने पटना में गोली मार दी। इलाज के लिए जख्मी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पटना पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना के बाद बक्सर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। चंदन मिश्रा शेरु सिंह की जोड़ी ने बक्सर में आतंक मचाया था।

मिली जानकारी के मुताबिक औद्याैगिक थाना क्षेत्र के बड़कागांव के रहने वाले चंदन मिश्रा पर कई हत्या और अन्य अपराधिक मामलों में जेल बंद था। पिछले कुछ दिनों पूर्व वह पैरोल पर जेल से निकला था। प्रशासन द्वारा उसे बक्सर और पटना में रहने की अनुमति प्राप्त थी। हालांकि प्रत्येक दिन नजदीकी थाना में हाजिरी बनानी थी। बताया जा रहा है कि वह पटना अपने पिता का आपरेशन कराने गया था। जहां पर गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि करीब पांच गोली लगी। चर्चा है कि चन्दन मिश्रा की मौत हो गई है। औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुरुवार की सूबह चंदन मिश्रा को गोली लगने की जानकारी प्राप्त हुई है। पटना पुलिस से संपर्क कर विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button