CRIME

पुलिस हिरासत से भागा शराब तस्कर, थाना में मचा अफरातफरी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शराब तस्करी का आरोपी टाउन थाना पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घटना शनिवार सुबह आठ बजे की है। यह बात पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में दर्ज की है। सूचना के अनुसार शौच का बहाना बनाकर वह हाजत से बाहर निकला। तस्कर के भागने के बाद थाना में अफरातफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात के वक्त कोइरपुरवा मोहल्ले के कुर्बान अंसारी को तीन बोतल बियर की केन के साथ गिरफ्तार कर हाजत में लाकर बंद किया गया। इसकी प्राथमिकी दर्ज हुई। शनिवार की सुबह शौच का बहाना बनाकर वह हाजत से बाहर आया और फरार हो गया। इसकी शिकायत करने वाले ओडी अफसर राम बहादुर थापा ने कहा है, आठ बजे मैंने ड्यूटी संभाली ही थी। उसी समय वह हल्ला मचाने लगा। कोई संतरी भी ड्यूटी पर नहीं था। उसे बाहर निकाला गया। इसी दौरान काफी संख्या में लोग आ गए। भीड़ का लाभ उठा वह भागने में सफल रहा। इस तरह की घटना टाउन थाना में पूर्व में भी हो चुकी है। उस समय भी यहीं कारण बताया गया था। शौच के लिए बंदी को बाहर निकाला गया। भीड़ का लाभ उठाकर वह भाग निकला। लेकिन, यहां मजे की बात यह है कि सुबह आठ बजे ही भीड़ थाने में अचानक कहां से आ जाती है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना की पुष्टि स्थानीय पुलिस ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button