410 ग्राम गांजा के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, 2935 रुपए बरामद

बीआर दर्शन | बक्सर
मुफस्सिल थाना पुलिस ने शुक्रवार को जासो गांव में छापेमारी कर 410 ग्राम गांजा और 2935 रुपए नकद के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मानस पोर्टल पर गांजा कारोबार की सूचना मिली। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने जासो गांव स्थित एक मैरेज हॉल के सामने स्थित एक घर में छापेमारी की। तलाशी के दौरान गांजा और नकदी बरामद हुई। मौके से गांजा की पुड़िया बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली।


गिरफ्तार आरोपित की पहचान जासो निवासी संतोष राम उर्फ मुन्ना राम के पुत्र कमलेश कुमार उर्फ शैलेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। एसआई अवधेश कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।





