CRIME

पैसेंजर ट्रेन के इंजन बोगी से शराब बरामद, नहीं मिले शराब तस्कर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शराब तस्करी का खेल पूरे बिहार में चल रहा है। विभिन्न तरीकों से तस्कर शराब तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। शनिवार को जो बरामदगी हुई। उसने पूरे रेल प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया है। ट्रेन की इंजन से 16 लीटर विदेशी शराब हुई। जिसका मूल्य लगभग 14 हजार के आस-पास है। बरामदगी आरपीएफ टीम के द्वारा की गई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सवारी गाड़ी संख्या 63234 की इंजन में विदेशी शराब की खेप रखी गई है। ट्रेन जब बक्सर पहुंची तो उसके सूचना के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। जहां से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई।

हालांकि इस आरोप में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन, यहां एक सवाल यह उठता है। इंजन में शराब की खेप किसने रखी। बोगी या किसी अन्य जगह पर छुपाया गया होता तो और बात थी। अगर शराब इंजन में रखी है तो इसमें कहीं न कहीं रेल कर्मियों की संलिप्तता पर संदेह किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक 63234 सवारी गाड़ी दीनदयाल स्टेशन से पटना तक का सफर करती है। इसलिए यह कहा जा रहा है कि शराब बक्सर से दीनदयाल जंक्शन के मध्य ही कहीं रखी गई होगी। आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button