चोर के साथ चाेरी के गहने खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार, गया जेल

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के साेहनीपट्टी माेहल्ले में चाेरी हुए गहनाें की खरीद करने वाले दुकानदार काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चाेर और दुकानदार से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक साेहनीपट्टी रमेशचंद्र उपाध्याय के घर में पिछले दिनाें चाेरी की वारदात हुई थी। चाेर ने उनके घर में प्रवेश कर लाखाे रुपए के साेने के गहनाें की चाेरी हुई थी। पीड़ित ने मामले काे लेकर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने काेइरपुरवा माेहल्ले के विनायक तिवारी काे चाेरी के आराेप में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चाेर ने पुलिस ने बताया कि चाेरी के गहनाें काे शहर के एक स्वर्ण दुकानदार काे बेचा है। पुलिस ने गिरफ्तार चाेर के निशानदेही पर शहर के मुनीम चाैक के समीप अनुप कुमार वर्मा के दुकान में छापेमारी किया। जहां से चाेरी के गहनाें काे बरामद किया गया। पुलिस ने स्वर्ण दुकानदार काे चाेरी के गहने खरीदने के आराेप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चाेर के साथ स्वर्ण दुकानदार से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि चाेरी के आराेप में पकड़े गए चाेर के निशानदेही पर चाेरी के गहनाें की खरीद-बिक्री करने वाले दुकानदार काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।