गोपाष्टमी पर्व पर गायों की हुई पूजा – अर्चना, महिला समिति ने दान किया चारा
बीआर दर्शन। बक्सर
गोपाष्टमी पर्व के मौके पर पर सोमवार को स्टेशन रोड स्थित आदर्श गौशाला में पूजा – अर्चना की गई। इस दौरान मारवाड़ी महिला समिति के द्वारा गायों के लिए चारा दान किया गया।
गोपाष्टमी पर्व को लेकर आदर्श गौशाला में गायों की पूजा की गई। इससे पूर्व गौशाला को पुरी तरह से धुलवाया गया। गायों को नहलाने के बाद वस्त्र दिया गया। आदर्श गौशाला के रोहतास गोयल, श्री कृष्ण चौबे, सचिव अनिल मानसिंहका राम सुरेश मिश्रा, अगम पांडेय द्वारा गोपाष्टमी के उपलक्ष में पूजा अर्चना की गई। रोहतास गोयल ने कहा कि गौ सेवा बड़ी सेवा है। शहरवासियों को गौशाला में रह रही गायों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। गौशाला की गायों के लिए चारा आदि का दान करना चाहिए। वहीं मारवाड़ी महिला समिति बक्सर शाखा द्वारा अनिल मानसिंहका की उपस्थिति में आदर्श गौशाला बक्सर को 10 बोरा खली, पांच बोरा चोकर, 10 किलो गुड़ गायों को खिलाने के लिए दिया गया। मौके पर मारवाड़ी महिला समिति के अध्यक्ष सरिता गोयल, रुना गोयल, निर्मला मानसिंहका, लक्ष्मी देवी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल थी।