संजय सिन्हा बने टाउन के नये थानाध्यक्ष, डीएसपी अनिशा राणा को डुमरांव का कमान

बीआर दर्शन। बक्सर
चुनाव आयोग के निर्देश पर हुए तबादले के बाद खाली हुए जिला के विभिन्न थाना का कमान नये थानाध्यक्षों को सौंप दिया गया। 24 घंटे के अंदर नये पदस्थापन स्थान पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
एसपी मनीष कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक प्रशिक्षु डीएसपी अनिशा राणा को डुमरांव, संजय कुमार सिन्हा को टाउन थाना, सुमित कुमार सिंह को मुफस्सिल, संतोष कुमार को राजपुर, इंद्रजीत सिंह को नगर अंचल निरीक्षक, धर्मेंद्र कुमार को ब्रह्मपुर अंचल निरीक्षक, संजय कुमार 2 को अभियोजन कोषांग, मनोज कुमार सिंह को चुनाव और विधि कोषांग, संजय कुमार 1 को यातायात, नंदू कुमार को नावानगर, कमल नयन पांडेय को मुरार, मो. अख्तर रब्बानी को बगेन गोला और रविकांत को इटाढ़ी थाना का कमान सौंपा गया है। एसपी ने बताया कि अन्य थाना में भी जल्द ही पोस्टिंग कर दी जाएगी। सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नये पदस्थापन स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।