रामरेखा घाट पर हिन्दू संगठनों ने रुकवाई नाबालिग जोड़े की शादी
अलग - अलग धर्मों के थे प्रेमी जोड़े, शादी के नीयत से घर से निकले थे

बीआर दर्शन। बक्सर
शहर के रामरेखा घाट पर हो रहे नाबालिग जोड़े की शादी को हिन्दू संगठनों ने रुकवा दिया। स्थानीय लोगों की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शादी को रुकवाते हुए लड़के और लड़की को अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस ने लड़के और लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। परिजन आरा से बक्सर के लिए निकल गए हैं। देर रात परिजन बक्सर पहुंच गए।
मिली जानकारी के मुताबिक आरा के चांदी थाना क्षेत्र के दो अलग -अलग धर्मो के लड़का और लड़की रामरेखा घाट पर पहुंचे थे। दोनों अपने अन्य दोस्तों के साथ रामरेखा घाट स्थित दुकानों से शादी के समान की खरीदारी किये। दुकानदारों को शक हुआ तो शहर में चर्चा होने लगी। इसी दौरान कुछ हिन्दू संगठनों के लोग रामरेखा घाट पहुंचे। संगठन के लोगों ने लड़का और लड़की से पूछताछ किया। नाबालिग जोड़ा और अलग -अलग धर्मो की जानकारी होते ही संगठन के लोगों ने टाउन थाना पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लड़के और लड़की को अपने कब्जे में कर लिया। पुलिस ने इस दौरान लड़के के एक कथित दोस्त और शादी में सहयोग कर रहे एक महिला को हिरासत में ले लिया। शादी में सहयोग कर रहे एक महिला ने बताया कि दोनों उन्हें ट्रेन में मिले थे। उनके द्वारा मदद मांगने पर सहयोग कर रही थी। टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि शादी कर रहे जोड़े को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। देर रात चांदी पुलिस लड़की के परिजनों के साथ टाउन थाना पहुंची। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।