CRIME

ठेकेदार अर्जून यादव हत्याकांड का मुख्य शूटर गिरफ्तार, सहयोगी के घर से हथियार का बरामद

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

चौसा पावर प्लांट के समीप ठेकेदार अखौरीपुर गोला निवासी अर्जुन यादव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मुख्य शूटर समेत एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हथियार और खोखा के साथ गोली भी बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

एसपी शुभम आर्य ने बताया कि अर्जुन यादव की हत्या ठेकेदारी विवाद को लेकर अज्ञात अपराधियों द्वारा 26 मई को गोली मारी गई थी। ज़ख्मी अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित किया गया था। एसआईटी ने तत्परता दिखाते हुए अब तक 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य शूटर निखिल यादव सहित कुछ आरोपी फरार चल रहे थे।

पुलिस कप्तान ने बताया कि एसआईटी टीम को गुप्त सूचना मिली कि फरार मुख्य शूटर निखिल यादव इलाज कराने बक्सर आया हुआ है। सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने आईटीआई रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में निखिल ने मुख्य शूटर होने की बात स्वीकार की। साथ ही उसने खुलासा किया कि घटना में प्रयुक्त किए गए हथियार उसके सहयोगी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के सुकरवलिया गांव के विक्की उपाध्याय के घर में रखे हुए हैं।

:निखिल यादव की निशानदेही पर पुलिस टीम ने विक्की उपाध्याय के घर छापेमारी की, जहां से 01 देसी कट्टा, 01 एक नाली देसी राइफल, 80 खोखा, 06 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।  गिरफ्तार निखिल यादव के खिलाफ  उत्तर प्रदेश के बरसेर एवं कासिमाबाद थाना क्षेत्र में कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बक्सर मुफस्सिल थाना का भी 1 मामला शामिल है। विक्की उपाध्याय उर्फ पंकज उपाध्याय पर मुफस्सिल एवं इटाढ़ी थाना क्षेत्र में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तारी और छापामारी की कार्रवाई में टीम का नेतृत्व एसडीपीओ गौरव पांडेय ने किया। छापेमारी टीम में पु०नि० सुधीर कुमार, पु०अ०नि० चंदन कुमार-01, पु०अ०नि० सोनू कुमार पासवान, पु०अ०नि० चंदन कुमार-02 के साथ डीआईयू, मुफस्सिल और इटाढ़ी थाना के जवान थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button