Accident

कार और बोलेरो की टक्कर में एक की मौत, चार जख्मी, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा गोला के समीप मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घटना में एक की मौत और चार जख्मी हो गए। घटना के बाद अफरा तफरी मची रही। टक्कर इतनी जोरदार थी की ऑल्टो कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र की डायल 112 पहुंच सभी को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। दो लोगो का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंच सड़क पर पड़ी क्षति ग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले मृतक के शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक छपरा से एक कार में सवार होकर पांच लोग धीरेंद्र सिंह 54 वर्ष इनकी पत्नी नीतू देवी, अशोक सिंह 51 वर्ष, रविंद्र नाथ पाण्डेय 55 वर्ष और इनकी पत्नी उषा देवी प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गए थे। प्रयागराज से स्नान करने के बाद छपरा वापस लौट रहे थे। इनकी कार जैसे ही मुफस्सिल थाना के चौसा गोला के पास पहुंची वैसे ही सामने से आ रही बोलेरो श्रद्धालुओ के कार में सामने से टक्कर मार दिया। घटना के बाद बोलेरो में सवार सभी लोग फरार हो गए।

सड़क हादसे में कार सवार धीरेंद्र सिंह 54 वर्ष की मौत हो गई। जबकि अशोक सिंह और रविंद्र नाथ पाण्डेय की हालत गंभीर बताया जा रहा है।जिनकी चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बक्सर सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नीतू देवी और उषा देवी ये दोनो को मामूली चोटें आई थी। इस घटना के बाद मृतक धीरेंद्र सिंह की पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। इनके परिजनो को सूचना दिया गया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार द्वारा बताया गया की दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया गया है। बोलेरो नंबर के आधार पर बोलेरो में सवार लोगो की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button