बाइक चाेरी की भाग रहा उचक्का धराया, पुलिस कर रही है जांच

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के नालबंद टाेली से बाइक चाेरी कर भाग रहा उचक्का जेल नहर पइन राेड पर रेडिएंट स्कूल के पास से गिरफ्तार हाे गया। पुलिस गिरफ्तार बाइक चाेर से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद पुलिस शनिवार काे जेल भेज देगी। पुलिस गिरफ्तार बाइक चाेर से मिली जानकारी के आधार पर छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के नालबंद टाेली के रहने वाले राज किशाेर जायसवाल गुरुवार की रात करीब 11 बजे अपनी बाइक दरवाजे के सामने खड़ी कर घर के अंदर साेने चले गए। सुबह जगे ताे उनकी बाइक दरवाजे से गायब थी। उसी दाैरान रात में टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्ह दलबल के साथ गश्त पर निकले थे। जेल नहर पइन पर रेडिएंट स्कूल के पास से चाेरी के शक में बाइक सवार युवक काे राेका। पूछताछ में उसने चाेरी की बाइक हाेने की बात कही। टाउन थानाध्यक्ष ने बाइक चाेर काे पकड़ थाना लाए। सुबह में राजकिशाेर बाइक चाेरी की एफआईआर कराने पहुंचे ताे उनकी बाइक थाना में जब्त मिली। उन्हाेंने तत्काल इसकी जानकारी टाउन थाना पुलिस काे दिया। टाउन थानाध्यक्ष ने बताया कि इटाढ़ी थाना क्षेत्र के विंध्याचल यादव का पुत्र विजेन्द्र यादव उर्फ गाेलु है। युवक नालबंद टाेली से बाइक चाेरी कर भाग रहा था उसी दाैरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस गिरफ्तार बाइक चाेर से मिली जानकारी के आधार पर बाइक चाेर गिराेह काे खंगाल रही है।