CRIME

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र की निवासी प्रिया राय ने महिला थाना में अपने पति नवीन कुमार राय और उनके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 30 नवंबर 2020 को राजपुर थाना क्षेत्र के डिहरी निवासी नवीन कुमार राय के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। प्रिया का कहना है कि शादी में उसके पिता ने 20 लाख रुपये नकद, चार पहिया वाहन, सोने के आभूषण और अन्य घरेलू सामान दिया था। बावजूद इसके, सास, ससुर और ननद ने चार चक्का वाहन की मांग की गई। जब प्रिया ने विरोध किया, तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

3 सितंबर 2024 को ससुराल वालों ने प्रिया को मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद उसने अपने मायके आकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष अनुष्का तिवारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button