मुरार और सिकराैल से देसी पिस्टल और बंदूक के साथ तीन गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
हथियाराें की खरीद-बिक्री करने वाले दाे युवकाें के साथ अवैध हथियार लेकर गांव में घुम रहें एक अधेड़ काे बक्सर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपिताें के पास से दाे देसी पिस्टल, एक देसी बंदूक और छह गाेली, दाे खाेखा और दाे बाइक बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनाें काे जेल भेज दिया।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार काे हथियार खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में सिकराैल थानाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद यादव की टीम ने जांच अभियान शुरु कर दिया। इस दाैरान गड़हिया गांव के पास से दाे बाइक सवार काे पकड़ा गया। इनके पास से दाे देसी पिस्टल, छह गाेली और दाे खाेखा बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल दाेनाें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दाेनाें आरोपितों गड़हिया गांव के स्व. अलगु भर के के पुत्र भाेला भर और राेहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के चाेरपाेखरा गांव के रामनाथ चंद्रवंशी के पुत्र गुड्डू चंद्रवंशी काे गिरफ्तार किया गया। वहीं बुधवार की दाेपहर सूचना मिली कि मुरार थाना क्षेत्र के मसर्हिया गांव में एक युवक देसी बंदूक के साथ घुम रहा है। सूचना मिलते ही मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित स्थानीय गांव के बबन सिंह के पुत्र शिवभजन सिंह है। पुलिस ने तीनाें काे गिरफ्तार जेल भेज दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपिताें के अपराधिक इतिहास काे खंगाल रही है।