किराने की दुकान से कर रहे थे गांजा तस्करी, दुकानदार समेत चार गिरफ्तार
सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र की पुलिस ने महादेवागंज से किया गिरफ्तार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपितों को भेजा जेल

बीआर दर्शन। बक्सर
किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से करीब चार किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद बगेन गोला थाना क्षेत्र से दो और गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी गांजा तस्करो को जेल भेज दिया।
एसपी मनीष कुमार ने बताया कि जिले के सोनवर्षा ओपी पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना प्राप्त हुई। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना क्षेत्र के डिहरी गांव के मिथिलेश सिंह के पुत्र दो सुशील कुमार सिंह एवं सुधीर कुमार सिंह को पकड़ा गया। दोनों महादेवगंज में किराना का दुकान चलाते हैं। उनके महादेवागंज में स्थित किराना दुकान से 3.890 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस दोनों से पूछताछ के आधार पर बगेन गोला थाना क्षेत्र के बराढ़ी गांव से श्रीं राम साह और बरुहा गांव से जय बहादुर साह को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से करीब साढ़े पांच किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस गांजा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।