OTHERS

नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ एके श्रीवास्तव का किया गया स्वागत

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सिविल सर्जन कार्यालय में शनिवार काे नवनियुक्त सिविल सर्जन अरुण कुमार श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। एनसीडीओ डाॅ. संजय कुमार में पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इसके बाद सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दाैरान ओपीडी और अन्य वार्डाे में जाकर कार्याें की जानकारी ली।

निवर्तमान सिविल सर्जन डाॅ. एससी सिन्हा 31 अगस्त काे सेवानिवृत हाे गए। सेवानिवृति के बाद डाॅ. शालिग्राम पांडेय काे प्रभार दिया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चाैसा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डाॅ. अरुण कुमार श्रीवास्तव काे सिविल सर्जन का पद दिया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार काे स्वागत समाराेह का आयाेजन सिविल सर्जन कार्यालय में किया गया। माैके पर डाॅ. संजय कुमार के साथ डाॅ. शालिग्राम पांडेय, डाॅ. अरुण कुमार, डाॅ. कुमारी अनुराधा, डाॅ. वरुण, डाॅ. शाजिया शमीम, कृति पांडेय, दिवेस सेन, शिवालिका सिन्हा, बृजेश कुमार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button