बिहार और यूपी का मोस्ट वांटेड सारीमपुर से गिरफ्तार
बीआर दर्शन | बक्सर
बिहार और यूपी का मोस्ट वांटेड अपराधी को औद्यौगिक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत भी करनी पड़ी थी। पुलिस को विरोध का सामना भी करना पड़ा था। हालांकि पुलिस ने किसी तरह से आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। औद्यौगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार से मिली जानकारी के मुताबिक बड़की सारीमपुर के रफिक मिंया के पुत्र रकीब खां उर्फ आरजु के खिलाफ औद्यौगिक थाना में मारपीट, धोखाधड़ी का मामला दर्ज था। वहीं उक्त अपराधी के खिलाफ यूपी के नरही थाना समेत अन्य थाना में नकली नोट चलाने, धोखाधड़ी और गौ तस्करी जैसे मामले दर्ज है। आरोपित काफी दिनों से फरार चल रहा था। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित सारीमपुर में आया हुआ है। सूचना मिलते ही डीआईयू और औद्यौगिक थाना पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपित पहले भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पकड़ना चाहा तो उसने पुलिस के साथ हाथापाई करने लगा। आसपास के लोग भी कुछ समझ नहीं सके। आरोपित भागने का प्रयास कर रहा था। हालांकि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपित को पकड़ कर थाना लाई। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया।