हवा के झोंके से अनियंत्रित हुई बाइक, महिला समेत चार जख्मी
चौसा से बक्सर के तरफ़ आ रहे थे एक बाइक पर चार सवार सामने से आ रही बस के हवा से अनियंत्रित बाइक पलटी
बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर -चौसा मुख्य मार्ग पर दानी कुटिया के समीप तेज रफ्तार बाइक हवा के झोंके से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बाइक पर सवार महिला समेत चार लोग जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक किला मैदान के रहने वाले अजय कुमार अपने रिश्तेदार रेखा देवी, मिथुन कुमार और चंदा कुमारी को चौसा से बक्सर स्टेशन लेकर जा रहा था। दानी कुटिया के समीप सामने से आ रही बस से बचने के लिए बाइक सवार किनारे किया। बाइक और बस की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक सड़क किनारे चाट में पलट गई। बाइक सवार सभी चार लोग जख्मी हो गए। रास्ते से गुजर रहे चौसा नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि बिनोद कुमार ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। रेखा देवी की स्थिति गंभीर बताई जा रही थी। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।