CRIME

पिपली बुद्ध भवन कब्जा करने का आरोप, सात पर एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर 

शहर के विराट नगर स्थित पिप्पली बुद्ध विहार पर कथित रूप से अवैध कब्जा करने और जान से मारने का प्रयास करने के आरोप में अभिमन्यु सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ टाउन थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

टाउन थाना से मिली जानकारी के मुताबिक पिप्पली बुद्ध विहार समिति के अध्यक्ष गणेश सिंह के आवेदन पर दर्ज किया गया है। आवेदन में बताया गया है कि मंगलवार को कुछ लोग पिपली बुद्ध विहार स्थित बुद्ध मंदिर परिसर में लगे लोहे के गेट में वेल्डिंग कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर समिति अध्यक्ष गणेश सिंह, सचिव लालमोहन सिंह एवं अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि चौसा निवासी अभिमन्यु कुशवाहा, शहर के विकासपुरी मोहल्ला निवासी रामसुंदर सिंह, विराट नगर निवासी रितुराज सिंह, पंजाबी सिंह, कन्हैया सिंह सहित अन्य लोग वहां मौजूद थे। सभी के हाथों में लाठी-डंडा था।

आरोप है कि जब गेट में वेल्डिंग कराने के संबंध में उनसे पूछताछ की गई तो सभी लोग गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला बोल दिया। इस दौरान आसपास के लोगों के पहुंचने पर स्थिति किसी तरह शांत हुई। बताया जा रहा है कि धोबीघाट निवासी बबन सिंह एवं जेल पइन रोड निवासी अविनाश कुमार भी 25–30 अज्ञात लोगों के साथ वहां मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर बुद्ध विहार पर अवैध कब्जा करने और समिति के सदस्यों को डराने-धमकाने का प्रयास किया। पिप्पली बुद्ध विहार समिति की ओर से टाउन थाना में अवैध कब्जा, गाली-गलौज एवं जान से मारने के प्रयास की धाराओं में सात नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button