करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, परिवार में पसरा मातम

बीआर दर्शन | बक्सर
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र स्थित बंसवर गांव के खेत में पटवन के दौरान करंट लगने से 63 वर्षीय किसान उदित यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।



मिली जानकारी के मुताबिक किसान उदित यादव गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे घर से खेत की ओर जा रहे थे। खेत में पटवन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें करंट से अलग किया। इसके बाद इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।





