गोलम्बर के समीप सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की माैत, मचा काेहराम

बीआर दर्शन | बक्सर
सड़क दुर्घटना में मंगलवार की देर शाम सीआरपीएफ जवान की माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। घटना के बाद परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया।
मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अतराैना गांव के स्व. परमहंस सिंह का पुत्र अनिल कुमार सिंह सीआरपीएफ में नाैकरी करता था। पिछले दिनाें वह छुट्टी पर घर आया था। गाेलम्बर के समीप उसका अपना घर है जहां पर उनका परिवार रहता है। मंगलवार की शाम गाेलम्बर पर जानें की बात कह घर से निकला था। अचानक से देर रात सड़क दुर्घटना में जख्मी हाेने की सूचना परिजनाें काे मिली। सूचना मिलते ही परिजन गाेलम्बर स्थित निजी अस्पताल में पहुंचे जहां पर वह मृत पाया गया। परिजनाें ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस काे दिया। सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में कर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सड़क दुर्घटना यूपी के भराैली गाेलम्बर के समीप हुई है। हालांकि मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
श्रीनगर में तैनात था मृतक जवान:
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के अतराैना गांव के स्व. परमहंस सिंह का चार पुत्राें में सबसे छाेटा अनिल कुमार सिंह सीआरपीएफ में नाैकरी करता था। मृतक जवान सीआरपीएफ के 18 बटालियन में शामिल था। पिछले दिनाें छुट्टी पर घर आया था। 11 अप्रैल काे पुन: ड्यूटी पर वापस लाैटने वाला था। इसी बीच उसके साथ दर्दनाक हादसा हाे गया। मृतक के दाे छाेटे-छाेटे बच्चे है। घटना के बाद मृतक की पनी संगीता देवी का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया है। वहीं परिवार में काेहराम मचा हुआ है।