घर से कमाने निकले ई-रिक्शा चालक का गंगा किनारे मिला शव
25 मई को करहंसी गांव से ई-रिक्शा लेकर निकला था युवक दो दिन बाद गंगा नदी में मिला शव, लावारिस हालत में मिला ई- रिक्शा

बीआर दर्शन | बक्सर
घर से कमाने के लिए ई-रिक्शा लेकर निकले युवक का शव शनिवार की दाेपहर गंगा पुल के नीचे से मिला। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। परिजनाें ने मामले काे लेकर यूडी केस दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद युवक के माैत का रहस्य खुलकर सामने आएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के काेचाढ़ी गांव के पंकज नट ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन करता था। 25 मई काे युवक करहंसी से ई-रिक्शा लेकर निकला था। इसके बाद वह अपने घर नहीं लाैटा। पंकज के भाई सहाबु नट ने उसे खाेजने का प्रयास किया। गायब चालक का माेबाइल भी बंद मिल रहा था। परिजनाें ने चालक के गायब हाेने की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दिया। पुलिस गायब ई-रिक्शा चालक काे खाेजने में जुट गई। गायब चालक का ई-रिक्शा गंगा पुल के समीप लावारिस हालत में मिली। इसी बीच शनिवार की दाेपहर सूचना मिली कि एक युवक का शव गंगा पुल के नीचे देखा गया है। पुलिस तत्काल माैके पर पहुंच शव काे कब्जे में कर परिजनाें काे सूचना दिया। गायब चालक के परिजन माैके पर पहुंच उसकी पहचान किया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया गया। परिजनाें ने बगैर किसी पर शक जताए टाउन थाना में यूडी एफआईआर दर्ज कराई है। टाउन थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अशंका जताई जा रही है कि पुल से नीचे देखने के चक्कर में चालक पुल से नीचे गिर गया हाेगा। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।