शहर में पिस्टल के साथ घुम रहा युवक गिरफ्तार पुलिस ने भेजा जेल
बीआर दर्शन | बक्सर
टाउन थाना पुलिस ने साेहनीपट्टी माेहल्ले से पिस्टल के साथ एक युवक काे पकड़ लिया। युवक से पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए काेर्ट में प्रस्तुत किया। काेर्ट के आदेश पर पुलिस ने युवक को जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की शाम टाउन थाना पुलिस गश्ती कर रही थी। पुलिस वाहन जांच कर रही थी। उसी दाैरान सूचना मिली की एक लड़का हथियार के साथ साेहनीपट्टी माेहल्ले में घुम रहा है। पुलिस ने तत्काल छापेमारी की और युवक काे पकड़ लिया। तलाशी के क्रम किशाेर के पास से एक पिस्टल और एक गाेली बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि युवक पुलिस को देख भागने लगा। शक के आधार पर युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक पीपी रोड का रहने वाला दानिश अफताब आलम है। टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि युवक काे काेर्ट में प्रस्तुत किया गया। काेर्ट के आदेश पर युवक को जेल भेज दिया। पुलिस युवक से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।