दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज में पांच लाख रुपए के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक डुमरांव थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी डुमरांव के आशीष कुमार उर्फ मल्लू सिंह के साथ फरवरी 2022 में हुई थी। शादी में दौरान विवाहिता को उसके मायके वालों ने कार और करीब 20 लाख के नगदी व अन्य सामान उपहार स्वरूप दिए थे। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा पांच लाख रुपए दहेज के रूप में मांग की जाने लगी। दहेज की रकम नहीं मिलने पर विवाहिता के साथ मारपीट व अन्य तरीकों से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस दौरान विवाहिता का जबरन गर्भपात भी कराया गया। मामले में विवाहिता के मायके वालों के तरफ से कई बार समझौता का प्रयास किया गया। समझौता नहीं होने पर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।