OTHERS

चौसा और राजपुर थाना क्षेत्र में डूबने से किशोर समेत दो की मौत

चौसा महादेवा घाट पर स्नान के दौरान डूबने से हुई किशोर की मौत राजपुर के कुसुरुपा गांव में पोखरा में डूबी युवती 

गंगा नदी में डूबे किशोर को खोजते गोताखोर

बीआर दर्शन। बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा महादेवा घाट पर गंगा में नहाने गए एक 14 वर्षीय किशोर की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई। वहीं राजपुर थाना क्षेत्र के कुसुरुपा गांव में पोखरा में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया।

स्थानीय लोगो से मिली जानकारी के अनुसार न्यायीपुर गांव निवासी गांधी राम का 14 वर्षीय पुत्र अमन राम अपने दोस्तों के साथ चौसा महादेवा घाट स्थित गंगा नदी में स्नान करने गया था। नहाने के क्रम में गहरे पानी मे चला जाने से वह डूब गया। इस घटना पर दोस्तों ने हो हल्ला मचाया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे पूर्व जिप सदस्य डॉ मनोज यादव, उप चेयरमैन प्रतिनिधि विकास कुमार द्वारा सीओ बृजबिहारी कुमार, बीडीओ अशोक कुमार तथा थानाध्यक्ष राहुल को सूचना दी गई। स्थानीय गोताखोर के मदद से खोजबीन शुरू की गई। दो घण्टे अथक प्रयास के बाद स्थानीय गोताखोर आकाश कुमार ने किशोर को पानी से निकाला। किशोर को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं राजपुर थाना क्षेत्र के कुसुरुपा गांव स्थित पोखर में डूबने से केशव प्रसाद राम की पुत्री फुलकुमारी 22 वर्ष की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह युवती टहलने निकली थी। चक्कर खाकर पोखर में गिर पड़ी। राजपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button