OTHERS

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने अपनी सोच को दिया रुप, अतिथियों ने सराहा 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

नगर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल परिसर में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन विद्यालय के निदेशक आर बी सिंह, उप निदेशिका उर्मिला सिंह, सचिव सरोज सिंह एवं श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष डॉक्टर शशांक शेखर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उदघाटन समारोह में बतौर अतिथि नगर के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महेंद्र प्रसाद, प्रतिष्ठित व्यवसायी सत्यदेव प्रसाद, बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ निर्मल सिंह, रेडक्रॉस सचिव डॉक्टर श्रवण तिवारी, शिक्षाविद रामबिहारी सिंह, पूर्व अध्यापक जगदीश तिवारी समेत अन्य गणमान्य प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की इस तरह की रचनात्मक क्षमता की प्रशंसा की।

विज्ञान प्रदर्शनी के दौरान बच्चों को सम्बोधित करते हुए डॉ आर बी सिंह ने कहा कि यह सिर्फ प्रदर्शनी नहीं बल्कि बच्चों की कुशलता व उनकी वैज्ञानिक सोच का एक प्रदर्शन है जो उन्हें रचनात्मक बनता है। पुस्तक ज्ञान को अपनी रचनात्मक सोच के द्वारा उन्हें धरातल पर उतरना यह बच्चों की छोटी सी पहल है। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने हर क्षेत्र में अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रतिरूप देने का सफल प्रयास किया। इसमें वर्ग 9 की आस्था व रक्षा ने रक्त जांच का प्रदर्शन किया। वर्ग नवम के छात्र आयुष्मान, विकास, इशांत, वासनी ने फ्री एनर्जी जनरेटर का प्रदर्शन किया। इन्हें संयुक्त रूप से प्रथम पुरस्कार दिया गया। वर्ग 8 के अभिषेक, आयुष, श्वेतांक एवं शशि ने स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को प्रदर्शित किया। वर्ग 8 के रत्न मणि, रोशन, नीरज, रोहित ने इलेक्ट्रिसिटी फॉर्म स्वायल को प्रदर्शित किया। इन्हें संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार। वर्ग नवम के रोशनी, सुप्रिया, प्रिया ने गुजरात मॉडल स्मार्ट सिटी, वर्ग नवम के राज सिंह, रोहित राज ने स्मार्ट लॉक सिस्टम को प्रदर्शित किया। इन्हें संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार दिया गया। वर्ग 7 के रत्नेश, आर्यन राज ने मानव हृदय के कार्य प्रणाली को प्रदर्शित किया। वर्ग 8 की अनन्या व नीरज ने स्मार्ट फार्मिंग को प्रदर्शित किया। इन्हें संयुक्त रूप से चतुर्थ पुरस्कार प्रदान  किया गया। वर्ग 8 के आदित्य व आकाश ने स्मार्ट सिटी को प्रदर्शित किया।

वर्ग नवम की साक्षी, खुशी, व श्रेया ने डायलिसिस की जटिल प्रक्रिया को प्रदर्शित किया। इन्हें संयुक्त रूप से पांचवें पुरस्कार के लिए नामित किया गया और अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने-अपने हुनर को इस विज्ञान प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया जो सराहनीय रहा। प्रदर्शनी के दौरान सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत विद्यालय सचिव सरोज सिंह ने अंग वस्त्र पौधा व विद्यालय का नूतन कैलेंडर देकर सम्मानित किया। आयोजन में विद्यालय शिक्षक सुनील सिंह, वरुण कुमार, चांद, विकास, मधु सिन्हा, अतीक अहमद, विनय तिवारी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button