दाेस्ताे के साथ गंगा स्नान करने गया युवक गहरे पानी में डूबा, माैत
बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के रामरेखा घाट पर मंगलवार की शाम स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने तीन दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने रामरेखा घाट गया था। स्नान करने के दौरान गंगा नदी के गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी जाने के कारण डूब गया। बुधवार की सुबह युवक का शव पानी से निकाला गया। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया। घटना के बाद परिवार में काेहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के गजाधरगंज माेहल्ले के सुभाष गुप्ता का 19 वर्षीय पुत्र धनजी गुप्ता मंगलवार की शाम अपने तीन दाेस्ताें के साथ गंगा स्नान करने के लिए रामरेखा घाट गया था। स्नान करने के दाैरान युवक गहरे पानी में डूब गया। युवक के डूबने पर उसके साथियाें ने हल्ला किया। स्थानीय मछुआरों ने पानी में डूबे युवक काे निकालने के लिए काफी प्रयास किया। हालांकि अंधेरा हाेने के कारण मछुआरे युवक काे ढुंढ़ नहीं पाए। परिजनाें के सूचना पर बुधवार की सुबह स्थानीय पुलिस गाेताखाेराें के मदद से धनजी का शव पानी से निकाला। पुलिस ने शव काे कब्जे में कर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया।