OTHERS

कर्तव्य में लापरवाह तीन पुलिस अधिकारी निलंबित, मांगा स्पष्टीकरण 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

कर्तव्य में लापरवाह तीन पुलिस अधिकारियों को एसपी शुभम आर्य निलंबित कर दिया। सभी निलंबित पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग भी की गई है।

शनिवार की देर रात पुलिस कप्तान खुद सड़कों पर थे। थानों के औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता पाए जाने पर एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अधीक्षक शुभम आर्य द्वारा जिले के विभिन्न थानों की ओ.डी. ड्यूटी और गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान कई पुलिसकर्मी न केवल अपनी जिम्मेदारी के प्रति लापरवाह मिले, बल्कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ाते भी पाए गए। इसे अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए एसपी ने कड़ा कड़ा फैसला लिया। एसपी ने टाउन थाना के पीटीसी अमरजीत कुमार, नया भोजपुर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक नजरूल हक और औद्योगिक थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि के दौरान इन्हें केवल सामान्य जीवन यापन भत्ता देय होगा। निरीक्षण के दौरान जिन अन्य पुलिसकर्मियों की कार्यशैली संदिग्ध या असंतोषजनक पाई गई है, उनसे भी जवाब-तलब किया गया है। विभाग ने ऐसे सभी दोषी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button