CRIME

पांच दिन से गायब वृद्ध का तालाब में मिला शव, मचा कोहराम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

डुमरांव थाना क्षेत्र के अटांव गांव स्थित तालाब में सोमवार को एक वृद्ध का शव मिला। शव की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई।‌ मृतक की पहचान स्थानीय गांव के मुरई मुसहर के रूप में हुई है। उनकी बस्ती तालाब के किनारे ही बसी है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुरई चार – पांच दिन से गायब थे। परिजन अपने स्तर पर खोजबीन कर रहे थे। सोमवार की दोपहर कुछ लोगों ने शव को तालाब के किनारे देखा। मौके पर लोग जमा हुए तो पता चला यह व्यक्ति चार- पांच दिन से लापता था। जब शव तालाब के किनारे दिखा तब लोगों को घटना का पता चला। डुमरांव थानाध्यक्ष शंभु कुमार भगत ने बताया मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष के आसपास है। ग्रामीणों ने बताया है कि यह तालाब में डूब गया था। इसी वजह से मौत हुई है। शव देखने से पुराना लग रहा है। परिजनों के द्वारा शिकायत मिलने पर जांच कर कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button