गहने और पैसे लेकर तीन बच्चाें के साथ गायब हुई विवाहिता, कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
घर से पैसे और गहने के साथ तीन बच्चाें काे लेकर महिला गायब हाे गई। महिला के घर से गायब हाेने के बाद पीड़ित पति थाना का चक्कर लगाता रहा। काफी चक्कर लगाने के बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। एफआईआर दर्ज नहीं हाेने पर पीड़ित ने काेर्ट की शरण ली। काेर्ट के आदेश पर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक बारी टाेला के एक युवक की शादी काेइरपुरवा में हुई थी। उक्त युवक के चार बच्चे हैं। युवक बाइपास राेड में गैरेज में कार्य करता था। 18 अगस्त काे वह घर से कार्य के लिए अपने गैराज गया था। लाैट कर आया ताे घर में उसकी पत्नी और तीन बच्चे गायब थे। बड़ी बेटी से पूछा ताे उसने बताया कि मां बच्चाें के साथ बैग वगैरह लेकर कहीं चली गई है। युवक ने काफी खाेजबीन किया। खाेजबीन में महिला के नहीं मिलने पर उसने टाउन थाना में गुमशुदगी के लिए आवेदन दिया। हालांकि पीड़ित का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने काेई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के द्वारा काेई कार्रवाई नहीं करने पर उसने काेर्ट की शरण लिया। काेर्ट के आदेश पर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी घर में रखे सभी गहने और करीब एक लाख रुपए लेकर गायब हुई है। पिछले दिनाें उसकी एक पुत्री ने दिल्ली के किसी युवक के माेबाइल से फाेन किया था। उक्त फाेन की जानकारी भी पीड़ित ने पुलिस काे दी है। पीड़ित ने पुलिस ने अपने बच्चाें के साथ पत्नी काे बचाने की गुहार लगाई है।