भैंसहा नदी में डूबने से मवेशी पालक की माैत, तालाब में डूबी युवती

बीआर दर्शन | बक्सर
औद्याैगिक थाना क्षेत्र के बरुणा गांव के पास भैंसहा नदी में डूबने से एक पशुपालक की माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही औद्याैगिक थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में काेहराम मच गया। वहीं मंगलवार को धनसोई थाना क्षेत्र के जीवपुर गांव में तालाब में डूबने से एक युवती की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक बरुणा गांव के राधाकृष्ण यादव पशुपालन का कार्य करते थे। बुधवार काे अपने पशुओं काे लेकर भैंसहा नदी में धाेने के लिए गए थे। पशुओं काे धाेने के दाैरान पशुपालक गहरे पानी में चला गया। जिससे पशुपालक की माैत हाे गई। घटना की सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें के मदद से शव काे नदी से निकाला। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया। औद्याैगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि परिजनाें से मिली जानकारी के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं धनसोई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जीवपुर गांव में तालाब में डूबने से अशोक सिंह की पुत्री रितू कुमारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।