नप गए राजपुर और मुफस्सिल थानाध्यक्ष, चार थानाध्यक्ष बदले

बीआर दर्शन | बक्सर
जिले में लगातार अपराधिक वारदात के बाद साेमवार काे एसपी शुभम आर्य ने कड़े कदम उठाये। पुलिस कप्तान ने राजपुर, मुफस्सिल थाना के साथ डुमरांव और धनसाेई थानाध्यक्ष का भी तबादला कर दिया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थानाध्यक्ष संताेष कुमार काे पुलिस केन्द्र और मुफस्सिल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार काे पुलिस कार्यालय भेजा गया है। वहीं डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत काे डुमरांव से मुफस्सिल और धनसाेई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह के राजपुर थाना का कमान साैंपा गया है। नये पुलिस पदाधिकारियाें पर ताबड़ताेड़ हुए हत्या का उदभेदन का चुनाैती रहेगा। पुलिस कप्तान ने थानाध्यक्षाें के तबादले के बाद त्वरित तबादले वाले थाना में याेगदान करने का निर्देश दिया है। बता दें कि शनिवार काे राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में तीन हत्या की घटना काे अंजाम दिया गया था जिसमें थानाध्यक्ष पर लापरवाही बरतने का आराेप मृतक के परिजनाें के द्वारा लगाया गया था। वहीं साेमवार काे दिन-दहाड़े पावर प्लांट गेट के सामने हुए ठेकेदार के हत्या के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष पर भी गाज गिरी है।