OTHERS

युवक ने कमरे में लगाईं फांसी, परिवार में मचा कोहराम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राजपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव से शनिवार को 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अकबरपुर निवासी विद्यासागर सिंह के पुत्र दीपू कुमार (27 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। बताया जा रहा है कि दीपू कुमार की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। दीपू भी रात में अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त हो गए, लेकिन काफी देर तक दीपू कमरे से बाहर नहीं निकला। इस पर परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने कई बार कमरे का दरवाजा खटखटाया और आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया। कमरे का दरवाजा खुलते ही परिजनों ने दीपू कुमार का शव कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से फंदे के सहारे लटका हुआ देखा। यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में घटना की खबर फैल गई।

घटना की सूचना तत्काल राजपुर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निवास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की।

थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को बुलाया गया है। जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने आत्महत्या किन परिस्थितियों में की। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button