कोरानसराय में फंदे से लटक विवाहिता की मौत, परिजन ने हत्या का लगाया आरोप
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, ससुराल वाले फरार पुलिस ने कहा - एफआईआर दर्ज होने पर आरोपितों के खिलाफ होगी कार्रवाई

बीआर दर्शन। बक्सर
कोरानसराय थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में फंदे से लटक एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के मायके वालों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक 20 मई 2022 को आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुशहालपुर गांव निवासी मनोज कुमार राम के पुत्री बबीता कुमारी उर्फ मनीषा उम्र(22 वर्ष) की शादी कोरानसराय थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी भुआली पासवान के पुत्र कामेश्वर पासवान के साथ बिहिया मंदिर में शादी हुआ था। परिजन बिट्टू कुमार ने बताया कि शादी के दिन भी ससुराल वालों के साथ सोने के चैन को लेकर मारपीट हुआ था। गरीबी के कारण हमलोग मंदिर में शादी किए थे। ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। 15 दिन पहले ही मनीषा का तबियत खराब था ससुराल वालों ने इलाज के लिए मायके भेज दिया। जब इलाज करवाकर भेजा गया। उसदिन से ससुराल वालों ने मृतिका को कोसना शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने ही उसे मार दिया है। शव को भी उन्ही लोगो ने लेकर अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट गए है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस जब गई उस समय शव फंदे से लटका हुआ था। हालांकि शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों की जानकारी मिलेगी। परिजनों से लिखित आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।