Accident

मवेशी को बचाने के चक्कर में गंगा नदी के कोल में डूबे दो मासूम किशोर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

रामदास थाना क्षेत्र के लालसिंह डेरा के सामने भैंस चराने गए किशोर व किशोरी की गंगा नदी के कोल में डुबने से मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों के प्रयास के बाद कोल के पानी से दोनों के शव बरामद को बरामद कर लिया गया। घटना कि सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर कानुनी प्रक्रिया पुरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक टेकमन डेरा गांव निवासी धरभरन यादव के आठ वर्षीय पुत्री काजल कुमारी व किशुन बिहारी यादव के दस वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार दोपहर के बाद घर से भैंस चराने के लिए बघार कि तरफ गए थे। इसी बीच भैंस चरते हुए पानी से भरे कोल में चली गई। जिसे देख दोनों बच्चे अपने मवेशियों को पानी से निकालने के लिए कोल में चले गए। कोल में पानी अधिक होने के चलते दोनों डुबने लगे। इस घटना को देख अन्य चरवाहे दोनों को बचाने के लिए कोल में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया। घटना के बाद गांव में हडकंप मच गया। सुचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ गोताखोर मौके के पहुंचकर गंगा नदी के कोल में दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी। लगभग एक घंटे के बाद दोनों के शव कोल के पानी से निकाल गया। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक किशोर व किशोरी के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button